भारत

नवनीत राणा पर एक और केस दर्ज, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
29 May 2022 6:08 PM IST
नवनीत राणा पर एक और केस दर्ज, जानें पूरा मामला
x

अमरावती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर ध्वनी प्रदूषण करने वाली सांसद नवनीत राना और रवि राणा समेत युवा स्वाभिमान एक कार्यकर्ताओं पर राजापेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा 36 दिन बाद अमरावती लौटे थे. यहां लौटने के बाद दंपति ने अपने घर पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया. इसके अलावा घर के आगे रास्ते पर ही पंडाल डालकर यातायात को बाधित भी किया गया. इसके चलते पुलिस ने नवनीत राणा और रवि राणा के समेत युवा स्वाभिमान पार्टी के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजापेठ थाने में मामला दर्ज किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story