भारत
डॉग बाइटिंग का एक और मामला, राह चलते व्यक्ति पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला
jantaserishta.com
5 Dec 2022 5:50 PM IST

x
प्रतीकात्मक फोटो
उसे बुरी तरीके से काट लिया।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटीओं में कुत्ता काटने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी लिफ्ट में, कभी सोसाइटी के अंदर, तो कभी बाहर कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला सामने आया है, जिसमें आवारा कुत्तों के झुंड ने राह चलते व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया और उसे बुरी तरीके से काट लिया। यह घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस को कोई कंप्लेंट नहीं दी गई है। इसलिए पुलिस की तरफ से अभी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये घटना बिसरख थाना क्षेत्र के पॉम ओलंपिया सोसाइटी की है। सीसीटीवी में देखने को मिल रहा है कि एक व्यक्ति रोड पर बहुत तेजी से भागता हुआ आ रहा है। और उस पर बहुत सारा सारे आवारा कुत्ते झपट रहे हैं। एक जगह आकर वह कुत्तों को डराने की कोशिश करता है और फिर वहां से अपनी जान बचाकर भागता है। जिस तरह से आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला किया था वीडियो के मुताबिक ऐसा लगता है कि उसे काफी जख्मी किया होगा। फिलहाल पुलिस को इस मामले में किसी तरीके की कोई शिकायत नहीं मिली है इसीलिए इस मामले में पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





