भारत

एक और पुल गिरा, गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल, देखें लाइव VIDEO

jantaserishta.com
18 Jun 2024 4:54 PM IST
एक और पुल गिरा, गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल, देखें लाइव VIDEO
x
देखें वीडियो.
अररिया: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को गिरकर ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि बकरा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही करोड़ों की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिर गया. सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था.
मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है.
सिकटी विधायक विजय मंडल के अनुसार जिले के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल तैयार किया गया था. जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था. एप्रोच रोड भी नहीं बना था. करीब 12 करोड़ की लागत वाली करीब 100 मीटर का यह पुल था. इसका उद्घाटन नहीं हुआ था, पूरी तरह से कंप्लीट भी नहीं था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story