भारत

सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Feb 2026 12:22 PM IST
सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मचा हड़कंप
x
पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है.
पटना: पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिए पूरे कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी सूचना मिलते ही एहतियातन अदालत परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सिविल कोर्ट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए और किसी भी व्यक्ति के अंदर आने पर रोक लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। एसआई सिंकू कुमारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि धमकी भरे ईमेल के बाद सर्च किया जा रहा है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के बारे में पता नहीं चला है।
टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, सामान्य कामकाज शुरू करना जोखिम भरा होगा। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोशिश है कि न्यायिक कार्य जल्द सामान्य हो, लेकिन फिलहाल सतर्कता ही प्राथमिकता है। पुलिस साइबर एंगल से भी जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पटना सिविल कोर्ट को चार दिनों में यह तीसरी बार बम की धमकी मिली है। बुधवार को भी ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद अदालत परिसर खाली कराया गया था, जिसके चलते पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पेशी नहीं हो सकी थी और सुनवाई स्थगित कर दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story