भारत
उत्तराखंड: कांग्रेस को एक और झटका, टिहरी से धन सिंह नेगी ने दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
17 March 2024 4:00 PM IST

x
कांग्रेस को एक और झटका, टिहरी से धन सिंह नेगी ने दिया इस्तीफा
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को एक और पार्टी नेता ने इस्तीफा दे दिया। बीते सात दिनों में पार्टी नेता मनीष खंडूरी, लक्ष्मी राणा, विजयपाल सजवाण, मालचंद और अनुकृति गुंसाईं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
रविवार को टिहरी से धन सिंह नेगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नेगी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





