भारत

आम आदमी पार्टी को एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, VIDEO

jantaserishta.com
10 April 2024 4:42 PM IST
आम आदमी पार्टी को एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, VIDEO
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में एक बड़ा झटका लगा है। मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने लोगों से वादा किया था, उस वादे पर कोई काम नहीं किया है। आम आदमी पार्टी असल मुद्दों से भटक चुकी है।
उन्होंने आप से इस्तीफा देते हुए बोला, "मैं राजनीति में मंत्री बना, विधायक बना, जो भी बना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की वजह से बना। दलितों के लिए काम करने से जो पार्टी पीछे हटती है, वहां मेरे लिए रहना ठीक नहीं।" बता दें कि राजकुमार आनंद भी शराब नीति मामले में जांच के रडार पर हैं। उनके घर ईडी की छापेमारी हो चुकी है। लेकिन छापेमारी किस सिलसिले में हुई थी, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story