भारत

Kanchenjunga Express: फिर हुआ बड़ा रेल हादसा, हवा में लटकी बोगी, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
17 Jun 2024 10:25 AM IST
Kanchenjunga Express: फिर हुआ बड़ा रेल हादसा, हवा में लटकी बोगी, मची अफरातफरी
x
फोटो: सोशल मीडिया
देखें वीडियो.
न्यू जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. मालगाड़ी ने सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं. पांच से छह लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है.
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि अभी कितने जख्मी हुए है. इसकी बात सामने नहीं आई है. इस घटना में कितने यात्री की मौत हुई है. यह भी बात पता नहीं चल पाया है. मंडल और एनजेपी के कई वरिष्ठ रेल पदाधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं. सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वाहन रवाना हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story