भारत

ममता को एक और बड़ा झटका...TMC के 5 नेता बीजेपी में शामिल

Admin2
30 Jan 2021 10:32 PM IST
ममता को एक और बड़ा झटका...TMC के 5 नेता बीजेपी में शामिल
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को विधानसभा चुनावों से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. शनिवार को राजीव बनर्जी समेत 5 पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. राजीव बनर्जी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी. उनके साथ विधायक प्रबीर घोषाल और बैशाली डालमिया तथा हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की. घोषाल और डालमिया को हाल में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मुलाकात के बाद कहा, ''वे लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं.''

नदिया जिले की राणाघाट पश्चिम विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक पार्थसारथी चट्टोपाध्याय और अभिनेता रुद्रनिल घोष भी इन नेताओं की दिल्ली यात्रा के दौरान उनके साथ थे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय तथा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उनके साथ दिल्ली पहुंचे थे.इससे पहले, दिन में बनर्जी ने कहा था कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है, जिन्होंने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी बुलाया है.

Next Story