
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जम्मू: गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से 51 साल के रिश्ते खत्म हो गए हैं। उन्होंने आज सोनिया गांधी को लिखे 5 पन्नों के लंबे पत्र में कांग्रेस के सभी पदों को छोड़ने और प्राथमिक सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले का असर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में भी दिखा है। उनके समर्थन में राज्य के 5 पूर्व विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। इन नेताओं में जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीर भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद इकराम शामिल हैं। जीएम सरूरी ने कहा कि अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ही अकेले रहे गए हैं। इन नेताओं के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री आरएस छिब ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





