भारत
एक और ASI का खौफनाक मर्डर, होली पर पुलिस अधिकारी की हत्या से फैली सनसनी
jantaserishta.com
15 March 2025 9:56 AM IST

x
खतरे में खाकी.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक और ASI की हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक ASI विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे. वहां दो परिवारों में झगड़े की खबर थी. जानकारी मिलने के बाद ASI संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे.
इसी दौरान विवाद बढ़ा तो तभी किसी अज्ञात शख्स ने ASI संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया. हमले में ASI गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा. लेकिन ASI को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संतोष कुमार की मौत की पुष्टि की है.
अभी 2 दिन पहले की ही बात है, जब बिहार के अररिया में भी एक ASI पर हमला किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये वारदात अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में ASI अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. वो एक अपराधी को पकड़ने गए थे तभी ASI राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने अपराधी को बचाने के लिए उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.
जानकारी के अनुसार घायल एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं जो डॉयल 112 पर डियूटी करते हैं. शुक्रवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली की आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं. इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. वह लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी एक पक्ष द्वारा तेज धार हथियार से उनके सिर पर कई किया. जिसके कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गए.
पुलिस के मुताबिक, हमले में चोटिल होने के बाद उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी अभिषेक आनंद सहित कई थाना की पुलिस निजी नर्सिंग पहुंचे थे. डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





