भारत

पहलवान सागर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, सुशील कुमार का करीबी गिरफ्तार, ये वीडियो जमकर हुआ वायरल

jantaserishta.com
28 May 2021 9:35 AM IST
पहलवान सागर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, सुशील कुमार का करीबी गिरफ्तार, ये वीडियो जमकर हुआ वायरल
x

पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस ने रेसलर सुशील कुमार के साथी रोहित करोर को गिरफ्तार किया है. रोहित की छत्रसाल स्टेडियम केस में पुलिस को तलाश थी. बताया जा रहा कि रोहित, सुशील के बेहद खास लोगों में से एक है. सागर मर्डर केस में अब तक सुशील कुमार समेत 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि रोहित पिछले 14 साल से सुशील कुमार के साथ पहलवानी कर रहा है. वह सुशील कुमार के बेहद खास लोगों में से एक है. वारदात वाले दिन रोहित भी छत्रसाल स्टेडियम में ही मौजूद था. अब तक इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस बीच सुशील कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सागर की पिटाई कर रहे हैं.


दिल्ली पुलिस के हाथ सागर धनखड़ हत्याकांड का अहम सबूत लग गया है. एक वीडियो मिला है, जिसमें सुशील कुमार हाथ में हॉकी लेकर सागर और उसके दोस्तों की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. गुरुवार को पुलिस ने सुशील कुमार से पूछताछ के दौरान जब उन्हें ये वीडियो दिखाया तो सुशील कुमार सन्न रह गए.
बताया जा रहा है कि सुशील कुमार को अंदाजा भी नहीं था कि वारदात के दौरान बनाया गया ये वीडियो पुलिस के हाथ लग चुका है. सुशील कुमार तो वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहे हैं. जमीन पर गिरा शख्स जिसे सुशील कुमार पीटते दिख रहे हैं, वही सागर धनखड़ है, जिसने इस पिटाई के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया.
गुरुवार को पुलिस ने सुशील कुमार को नीरज बवाना गैंग के सदस्यों के साथ बिठाकर भी पूछताछ की. वीडियो के जरिए वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान की गई. सुशील कुमार के दो साथियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है. अब तक इस केस में सुशील कुमार समेत 8 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story