
x
नोएडा: पंद्रह हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के जीएसटी फ्रॉड मामले में नोएडा की सेक्टर-20 पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 46 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस ने 25,000 रुपए के वांछित इनामी बाबर खान को गाजियाबाद के लोनी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी फर्म के लेटर पैड, रेंट एग्रीमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। इस बहुचर्चित जीएसटी फ्रॉड के संबंध में सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पकड़े गए अभियुक्तों ने 2,600 फर्जी फर्मों के जरिए अरबों रुपए का फ्रॉड किया है। इस फ्रॉड से जुड़े आरोपी फर्जी जीएसटी फर्म तैयार करवाते थे और उन्हीं फर्जी फर्मों से फर्जी इन्वॉयस और बिलिंग कर प्रॉफिट बनाते थे। पुलिस ने बताया कि बाबर खान अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले पांच वर्षों से फर्जी फर्म तैयार कर सरकार को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगा चुका है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





