भारत

हर्ष फायरिंग से जुड़े मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

jantaserishta.com
22 Feb 2025 5:00 PM IST
हर्ष फायरिंग से जुड़े मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
x
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग के दौरान हुई घटना से संबंधित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हितेश उर्फ हैप्पी है, जो हरियाणा के गुरुग्राम जिले के नाथूपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को अगाहपुर ग्राम में अपने दोस्त की शादी के दौरान हितेश उर्फ हैप्पी और उसके साथी दीपांशु ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी। इस दौरान एक छत पर खड़ी महिला के गोद में मौजूद बच्चे को गोली लग गई थी। इस घटना में बच्चे की मृत्यु हो गई थी।
इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी दीपांशु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि हितेश उर्फ हैप्पी को शनिवार को सेक्टर-47 के पीछे की सर्विस रोड के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, हितेश उर्फ हैप्पी (25) गुरुग्राम जिले के नाथूपुर गांव का रहने वाला है। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि हर्ष फायरिंग की घटना 16 फरवरी को अगाहपुर गांव में घटित हुई थी। इस घटना को लेकर विकास की तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में दीपांशु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब हितेश उर्फ हैप्पी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story