भारत

एयर होस्टेस और पायलट की अनोखी प्रेम कहानी...सोशल मीडिया पर मचाई धूम

jantaserishta.com
31 Jan 2026 1:26 PM IST
एयर होस्टेस और पायलट की अनोखी प्रेम कहानी...सोशल मीडिया पर मचाई धूम
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: एक खूबसूरत लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. IndiGo की एक एयर होस्टेस और पायलट की जोड़ी ने अपने रिश्ते का सफर जब वीडियो में दिखाया, तो इंटरनेट उनका दीवाना हो गया.
IndiGo की केबिन क्रू सदस्य सुष्मिता सुभाष ने अपने साथी पायलट शुभम सोनी के साथ एक खास पल का वीडियो Instagram पर शेयर किया. छोटे से वीडियो में शुभम, एयरलाइन यूनिफॉर्म में ही घुटनों पर बैठकर सुष्मिता को फूल देते नजर आते हैं. इसके बाद क्लिप सीधे उनके संगीत समारोह में डांस करते हुए ट्रांजिशन करती है, जिससे उनकी शादी की झलक मिलती है.
वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इस कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताता है. सुष्मिता को कई बार कहा गया था कि पायलट बनने के बाद शुभम बदल जाएगा”, लेकिन यह क्लिप उन बातों को गलत साबित करती है. टेक्स्ट में लिखा है- लोग कहते थे पायलट बनने के बाद वो बदल जाएगा… 12 साल बाद ये पल किसी फेयरीटेल जैसा लगता है.
पोस्ट के कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा-जब मैनिफेस्टेशन सच हो जाए.और लगता है दर्शकों ने भी इस लाइन को दिल से महसूस किया. कमेंट सेक्शन बधाइयों, दिल वाले इमोजी और शुभकामनाओं से भर गया.
वायरल क्लिप के अलावा कपल ने अपनी शादी के अन्य वीडियो और फंक्शन के पल भी शेयर किए हैं. सुष्मिता और शुभम मिलकर ‘The Flying Couple’ नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी चलाते हैं, जहां वे अपनी पर्सनल लाइफ और एविएशन जर्नी के खास पलों को शेयर करते हैं.
कई लोगों के लिए यूनिफॉर्म में साथ उड़ान भरने से लेकर जिंदगी की उड़ान साथ भरने तक इन दोनों की जर्नी सचमुच 'मैनिफेस्टेश' का खूबसूरत उदाहरण बन गई. कुछ यूजर्स ने इसे ख्वाब पूरा होना जैसे बताया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story