भारत
सांसदों के हंगामे से नाराज लोकसभा अध्यक्ष ने नहीं किया सदन की कार्यवाही का संचालन
jantaserishta.com
2 Aug 2023 4:16 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा के अंदर सांसदों के लगातार वेल में आकर नारेबाजी-हंगामा करने और सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण के दौरान टीवी पर दिखाने की मंशा से मंत्रियों के सामने प्लेकार्ड लहराने से नाराज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं किया।
बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन, सदन की कार्यवाही का संचालन पीठासीन सभापति मिधुन रेड्डी ने किया तो वहीं दोपहर बाद 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन सभापति किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी सदन को चलाते नजर आएं। बता दें कि वर्तमान लोकसभा में अभी तक सदन का उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है इसलिए स्पीकर की अनुपस्थिति में पीठासीन सभापति के पैनल में शामिल लोकसभा सांसद ही सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों के व्यवहार को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। इसे व्यक्त करने के लिए ही ओम बिरला बुधवार को सदन में नहीं आए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





