भारत
बेटी के प्रेम विवाह से नाराज सास ने दामाद को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत नाजुक
jantaserishta.com
11 July 2023 1:28 PM IST

x
बेटी गोरी और दामाद काला होने पर दामाद से खफा रहती थी।
हाजीपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र में एक सास पर अपने ही दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। इस घटना में दामाद बुरी तरह झुलस गया है। बताया जाता है कि बेलसर ओपी क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की पुत्री नेहा ने मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के रहने वाले विकास कुमार से करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। नेहा की मां इससे नाराज थी।
वैसे पति-पत्नी दोनों का जीवन ठीक से गुजर रहा था, लेकिन विकास की सास बेटी गोरी और दामाद काला होने पर दामाद से खफा रहती थी। इसी बीच नेहा गर्भवती हो गई और अपने मायके आ गई। इसके बाद उसकी मां उसे ससुराल नहीं जाने दे रही थी। विकास का कहना है कि पत्नी को लाने एक बार अपने परिजनों के साथ गया तब गाली गलौज कर लौटा दिया गया था।
उन्होंने कहा कि पत्नी के बुलाने के बाद वह फिर सोमवार की देर शाम ससुराल गया। बताया जाता है कि इसी दौरान उसकी सास से किसी बात को लेकर बहस हुई और उसने किरासन तेल और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। विकास के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई।
घायल युवक के परिजन भागे भागे उसके ससुराल पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। पटेढ़ी बेलसर ओपी के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना का लिखित आवेदन अब तक थाने में नहीं दिया गया है। घटना की जानकारी हुई है और पता लगाया जा रहा है।
Tagsबेटीप्रेम विवाहसासदामादपेट्रोलमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर न्यूज़मुजफ्फरपुर पुलिसdaughterlove marriagemother-in-lawson-in-lawpetrolmuzaffarpurmuzaffarpur newsmuzaffarpur police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





