भारत

नवजोत सिद्धू को अध्‍यक्ष बनाने का ऐलान आज संभव, कैप्‍टन अमरिंदर खेमा खामोश

Pushpa Bilaspur
18 July 2021 2:12 AM GMT
नवजोत सिद्धू को अध्‍यक्ष बनाने का ऐलान आज संभव, कैप्‍टन अमरिंदर खेमा खामोश
x

फाइल फोटो 

नवजाेत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस की बागडोर सौंपने की पूरीतैयारी हो चुकी है। आज किसी भी समय कांग्रेस आलाकमान की ओर से नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाने की घोषणा की जा सकत है। सिद्धू भी कल से ही खासे सक्रिय हो गए हैं और पार्टी के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों से मिल रहे हैं। उनका यह क्रम आज भी जारी रहेगा। इसके साथ ही संकेत हैं कि पंजाब कांग्रेस में अब दो नहीं चार कार्यकारी अध्‍यक्ष भी बनाए जाएंगे। इनके लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। दूसरी ओर, मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का खेमा अपेक्षाकृत खामोश हैं।

पंजाब कांग्रेस में अब दो नहीं चार कार्यकारी प्रधान होंगे, कई नेताओं के नाम की चर्चा
बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अंतर्कलह को सुलझाने की कोशिशों को लेकर शनिवार को भी कांग्रेस की राजनीति गरमाई रही। रविवार का सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है। नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, ऐसे में उनके समर्थकों ने जश्‍न मनाने की भी पूरी तैयारी कर रखी है।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवजोत सिद्धू के साथ नाराजगी दूर नहीं हुई है। अपने बेलगाम बयानों के लिए चर्चित रहे सिद्धू की अपने खिलाफ टिप्‍पणियों से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह बेहद आहतऔर नाराज हैं। इस कारण वह नवजाेत सिद्धू से मिलने तक को तैयार नहीं हैं। कैप्टन से मिलने आए कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत को भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जब तक सिद्धू उनके खिलाफ पुराने ट्वीट और साक्षात्कारों में बोले गए अपमानजनक शब्दों के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते तब तक वह उनसे (सिद्धू) मुलाकात नहीं करेंगे। बता दें कि सिद्धू अक्‍सर जोश में ऐसे बयान दे देते हैं जिससे वह घेरे में आ जाते हैं। उन्‍होंने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को लेकर पिछले दिनों कई बयान दिए और ट्वीट किए थे।
सिद्धू ने देर रात शमशेर सिंह दूलो और प्रताप सिंह बाजवा से भी की मुलाकात
बता दें कि सिद्धू ने शनिवार को पंजाब कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह व कैप्टन से नाराज कांग्रेस के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की। वह रविवार विधायकों और अन्‍य मंत्रियों से भी मिले। इस दौरान उनका अंदाज स्‍पष्‍ट कर रहा था कि वह पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाए जाने को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त हैं। सिद्धू ने शुक्रवार रात को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों शमशेर सिंह दूलो व प्रताप सिंह बाजवा से भी मुलाकात की थी। दोनों इस समय राज्यसभा सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी के निर्देश के बाद सिद्धू ने उनसे मिले हैं।
अध्यक्ष के साथ लगाए जाएंगे चार कार्यकारी अध्यक्ष
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की ओर से पंजाब में अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। इनके लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला व गुरप्रीत कांगड़, सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक राकेश पांडे, कुलजीत नागरा, डा. राज कुमार वेरका और सुखविंदर सिंह डैनी के नाम आगे बताए जा रहे हैं


Next Story