भारत

कर्फ्यू की मियाद को बढ़ाने का ऐलान, 48 घंटे बढ़ी कर्फ्यू

jantaserishta.com
4 May 2022 9:33 PM IST
कर्फ्यू की मियाद को बढ़ाने का ऐलान, 48 घंटे बढ़ी कर्फ्यू
x
पढ़े पूरी खबर

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में ईद के दिन भड़की हिंसा के बाद लागू कर्फ्यू की मियाद आज आधी रात यानी रात के 12 बजे खत्म हो रही थी. हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कर्फ्यू की मियाद बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. जोधपुर शहर में और 48 घंटे के लिए कर्फ्यूकी मियाद बढ़ा दी गई है.

जोधपुर में अब 6 मई की आधी रात तक कर्फ्यू लागू रहेगा. जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा के बाद एक तरफ शहर में कर्फ्यू लागू है तो दूसरी तरफ पुलिस भी एक्शन में है. जोधपुर पुलिस ने ईद के दिन हुई हिंसा के मामले में अब तक 141 लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि ईद के दिन नमाज के बाद जोधपुर के जालौरी गेट इलाके में हिंसा भड़क उठी थी. नमाज के बाद उपद्रवी तत्व सड़क पर आ गए थे. झंडा और लाउडस्पीकर को लेकर हुए विवाद में पथराव भी हुआ जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने जोधपुर जिले के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story