मणिपुर में नई सरकार पर घोषणा जल्द! 3 बजे BJP विधायक दल की बैठक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मणिपुर में अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा पार किया है. इस खास जीत के बाद पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को पर्यवेक्षक और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. यह दोनों नेता आज मणिपुर की राजधानी इंफाल जाएंगे और भाजपा मणिपुर की विधायक दल की दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में शामिल होंगे. उनके साथ मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी. बिस्वजीत सिंह भी शामिल होंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





