उमा भारती का ऐलान, मैं सरकार बनाती हूं, चलाता कोई और, 2024 में मैं लड़ूंगी चुनाव...

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व सीएम और बीजेपी (BJP) की फायर ब्रांड नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने छत्तरपुर (Chhatarpur) में कहा कि वो 2024 में चुनाव लड़ेगी मगर कहां से चुनाव (Election) लड़ेंगी इस पर कोई जवाब नहीं दिया. छतरपुर जिले के गंज गांव में एक हनुमान कुटी मंदिर उमा भारती ने पूजा की. केन बेतवा लिंक परियोजना स्वीकृत होने के बाद उमा भारती ने रविवार को गंज गांव में हनुमान मंदिर पहुंची थीं. यहां उन्होंने इस योजना के लिए मन्नत मांगी थी. मंदिर में दर्शन के बाद उमा भारती ने सभा को संबोधित किया. यहीं उमा भारती ने 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





