भारत

ईद उल अजहा के चांद का ऐलान, 29 जून को मनेगी बकरीद

Shantanu Roy
19 Jun 2023 3:37 PM GMT
ईद उल अजहा के चांद का ऐलान, 29 जून को मनेगी बकरीद
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। सऊदी अरब में ईद-उल-अजाह का चांद दिखाई दे गया है। यहां धुल हिज्जा महीना 19 जून से शुरू हो गया है वहीं बकरीद 28 जून को मनाई जाएगी। भारत में 19 जून को यानि आज धुल हिज्जा महीने का चांद दिखाई दे गया है। ऐसे में यहां बड़ी ईद 29 जून को मनाई जाएगी। भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया और मलेशिया के मुस्लिम लोग भी 29 जून को ईद-अल-अधा मनाएंगे। ईद अल-अज़हा या ईद उल-अज़हा मुस्लिमों का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। इस दिन विशेष रूप से बकरे की कुर्बानी दी जाती है जिस कारण इसे बकरीद भी कहते हैं। बकरीद की तारीख धुल हिज्जा महीने के चांद के दिखने पर निर्भर करती है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार जु-अल-हज्जा या धुल हिज्जा महीना बारहवां महीना होता है। इस महीने के दसवें दिन ईद-उल-अजहा यानी बड़ी ईद का त्योहार मनाया जाता है।
ये कुर्बानी का त्योहार होता है। इस्लाम में इस दिन अल्लाह के नाम पर कुर्बानी देने के परंपरा है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देते हैं। बकरीद के मौके पर गरीबों का खास ख्याल रखा जाता है। इस दिन दी गई कुर्बानी के तीन हिस्से किए जाते हैं। जिसमें से एक हिस्सा खुद के लिए, बाकी दो हिस्से जरूरतमंदों को बांटने के लिए रखे जाते हैं। इस पर्व को इतिहास पैगंबर हजरत इब्राहिम से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस दिन हजरत इब्राहिम अल्लाह के आदेश पर अपने प्रिय बेटे की कुर्बानी देने लगे थे। जैसे ही वो अपने बेटे की कुर्बानी देने लगे अल्लाह ने उनके बेटे को बकरे से बदल दिया। जब हजरत इब्राहिम ने अपनी आंखें खोली तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा बिल्कुल ठीक खड़ा है उसकी जगह बकरे की कुर्बानी दी गई है। कहते हैं तभी से इस दिन जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हो गई।
Tagsईद उल अजहाईद उल अजहा चांदचांद का ऐलान29 जून बकरीदEid ul AzhaEid ul Azha Chandannouncement of the moon29 June Bakridनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story