लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसान के बेटे का ऐलान, केंद्रीय मंत्री टेनी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा

लखनऊ: लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को जीप के नीचे कुचलकर मारे गए किसान नछत्तर सिंह के बेटे ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान खड़े होने का इरादा जताया है। पिछले साल तीन अक्टूबर को तिकोनिया गांव में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नछत्तर सिंह समेत चार किसानों की मौत हो गई थी। इस घटना में एक पत्रकार सहित चार अन्य लोग भी मारे गए थे। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष को मुख्य अभियुक्त के तौर पर गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





