भारत

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी महिला का ऐलान, हर साल रखेगी व्रत

jantaserishta.com
27 Aug 2023 11:59 AM GMT
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी महिला का ऐलान, हर साल रखेगी व्रत
x
नई दिल्ली: पिछले दिनों इसरो ने चांद के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करवाकर इतिहास रच दिया। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है, जोकि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है। वहीं, चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है। जहां पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई, उस जगह का नाम शिवशक्ति प्वाइंट रखा गया है, जबकि जहां चंद्रयान-2 ने पदचिह्न छोड़े, उसका नाम तिरंगा रखा गया। चंद्रयान-3 के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी काफी उत्साहित थी। उसने बुधवार को सफल लैंडिंग की कामना करते हुए व्रत भी रखा था और सफलता मिलने के बाद ही कुछ खाया। अब जब इसरो को बड़ी कामयाबी मिली है, तो सीमा हैदर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सीमा ने कहा है कि वह 23 अगस्त को हर साल व्रत रखेगी।
सीमा हैदर ने एक वीडियो में कहा, ''आज सुबह मेरे वकील एपी सिंह की कॉल आई और उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे हैं। इसके बाद मैंने टीवी ऑन की और देखा कि पीएम का भाषण चल रहा है। इसके बाद मैं बहुत प्रभावित हुई। मैंने यह फैसला किया है कि हर साल 23 अगस्त को मैं व्रत रहा करूंगी। वहां जो शिवशक्ति और तिरंगा नाम दिया गया है, उसे मानकर पूजा भी करूंगी।'' सीमा ने इस दौरान जय श्री राम, जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात कुछ सालों पहले पबजी गेम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे प्यार हो गया और फिर वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल आ गई, जहां सचिन भी पहुंचा और दोनों ने शादी कर ली। सीमा का दावा है कि वह अपना धर्म भी बदल चुकी है। नेपाल के मंदिर में शादी करने के बाद सीमा और सचिन नेपाल बॉर्डर होते हुए भारत आ गए, जहां ग्रेटर नोएडा स्थित अपने गांव में रह रहे हैं। इस मामले पर जांच एजेंसियों की भी करीब से नजर है। कई बार सीमा हेदर को बुलाकर जांच अधिकारी पूछताछ भी कर चुके हैं।
Next Story