भारत

झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के बीच सीट बंटवारे का ऐलान जल्द

jantaserishta.com
23 Sept 2024 3:38 PM IST
झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के बीच सीट बंटवारे का ऐलान जल्द
x
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आजसू पार्टी के बीच सीट शेयरिंग का ऐलान नवरात्रि के दौरान हो सकता है। दोनों पार्टियों के बीच इसे लेकर चल रही बातचीत में आमतौर पर सहमति बनती दिख रही है।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद सोमवार को रांची लौटे आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, "राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। हम मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है।"
अमित शाह से सुदेश महतो की मुलाकात के दौरान असम के सीएम और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, आजसू ने 12 से 14 सीटों पर दावेदारी की है। भाजपा नेतृत्व अधिकतम 9-10 सीटें देने को तैयार है। टुंडी, चंदनकियारी, जुगसलाई, तमाड़, ईचागढ़ और लोहरदगा सीट पर दोनों पार्टियों की दावेदारी है।
झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नवरात्रि की शुभ घड़ी में हम अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर देंगे। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों पार्टियों में बीच का रास्ता निकल आएगा। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और आजसू में बात नहीं बन पाई थी। आजसू ने एनडीए से अलग हटकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आजसू ने 52 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए थे। गठबंधन में टूट का नुकसान भाजपा और आजसू दोनों ही दलों को उठाना पड़ा था। दोनों दल 2014 का चुनाव परिणाम दोहराने में नाकाम रहे थे और उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
इसका अहसास होने के बाद दोनों पार्टियां फिर से साथ आई हैं। हाल के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ मिलकर मैदान में उतरीं। भाजपा ने राज्य की 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि आजसू को एक सीट दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story