भारत

महाराष्ट्र: MVA में सीट बंटवारे का हो गया ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
9 April 2024 12:15 PM IST
महाराष्ट्र: MVA में सीट बंटवारे का हो गया ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स
x

मुंबई: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है. इसके तहत 21 सीटों पर शिवसेना का उद्धव गुट, 10 सीटों पर एनसीपी और 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीनों दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे.

इस दौरान कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, 'कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है. हमें तानाशाही से लड़ना होगा. गठबंधन के लिए सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में बैठाया गया. हमने सीट शेयरिंग की समस्या खत्म कर दी है. हमारे कार्यकर्ताओं को भी बीजेपी को हराने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए.'
नाना पटोले ने आगे कहा, 'वे हमारे गठबंधन को मुस्लिम लीग बता रहे हैं, वह डरे हुए है. वोट ट्रांसफर होगा. हमारे साथ असली एनसीपी और असली शिवसेना है.लोग हमारे लिए चुनाव लड़ रहे हैं. वे मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं. लोग मोदी को वोट क्यों देंगे?'
वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, 'सीटों पर लड़ने की इच्छा सभी की है. इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है. जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. यह भी रखें कि हमारी लड़ाई महत्वपूर्ण है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story