भारत

कोरोना वायरस को लेकर लागू पाबंदियां हटाने का ऐलान, डीडीएमए ने जारी किया आदेश

jantaserishta.com
26 Feb 2022 7:32 PM IST
कोरोना वायरस को लेकर लागू पाबंदियां हटाने का ऐलान, डीडीएमए ने जारी किया आदेश
x

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से कमी आई है. कोरोना के हालात काबू में आते ही अब ढील का ऐलान भी होने लगा है. दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण लागू सख्त पाबंदियां हटा ली गई हैं. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने शनिवार को कोरोना वायरस की महामारी को लेकर लागू पाबंदियां हटाने का ऐलान कर दिया है.

डीडीएमए की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी पाबंदियां हटाने को लेकर जारी आदेश सोमवार यानी 28 फरवरी से लागू होगा. दिल्ली में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है. सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, बार अब बिना किसी पाबंदी के खुल सकेंगे और बंद हो सकेंगे. हालांकि, स्कूल संबंधी दिशा-निर्देश या पाबंदियां फिलहाल लागू रहेंगे. यानी स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चलेंगे.
DDMA की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मास्क न लगाने या सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन जैसे मामलों में जुर्माने की राशि भी अब कम कर दी गई है. मास्क न लगाने या सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जुर्माने की राशि अब दो हजार रुपये की जगह कम करके 500 रुपये कर दी गई है. इसे लेकर दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलग से आदेश जारी करेगा.
दिल्ली में अब निजी कार में यात्रा कर रहे लोगों के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है. निजी कार में यात्रा करते समय अब लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है. अभी तक केवल कार ड्राइवर को ही मास्क लगाने की अनिवार्यता से छूट मिलती थी वह भी तब, जब कार में कोई और सवार न हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story