भारत

बिहार भाजपा की नई टीम का ऐलान, देखें सूची

jantaserishta.com
9 Aug 2023 3:42 PM IST
बिहार भाजपा की नई टीम का ऐलान, देखें सूची
x
पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की टीम में प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे संतोष पाठक को नई टीम में उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि मिथिलेश तिवारी को उपाध्यक्ष से प्रमोशन देते हुए महामंत्री बनाया गया है।
भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा बुधवार को जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में 5 महामंत्री , 12 उपाध्यक्ष और 12 मंत्री बनाए गए हैं। जारी सूची की मुताबिक, सिद्धार्थ शम्भू, डॉ. भीम सिंह चन्द्रवंशी, राजेन्द्र सिंह, शीला प्रजापति, धीरेन्द्र कुमार सिंह , अमृता भूषण, डॉ. राज भूषण निषाद , ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह (सहरसा), संजय खंडेलिया, संतोष पाठक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, शिवेश राम, राजेश वर्मा, जग्गनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। भाजपा के अरविन्द शर्मा को मुख्यालय प्रभारी का दायित्व दिया गया है जबकि राकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story