Top News

राजस्थान के नए सीएम का ऐलान कभी भी

jantaserishta.com
12 Dec 2023 3:04 PM IST
राजस्थान के नए सीएम का ऐलान कभी भी
x

जयपुर: बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबको चौंका दिया. मध्य प्रदेश में बड़े बड़े चेहरों को दरकिनार कर कमान मोहन यादव को सौंपी गई, तो छत्तीसगढ़ की बागडोर विष्णुदेव साय को. ऐसे में सवाल यही है कि राजस्थान में क्या होगा? क्या राजस्थान में भी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के पैटर्न पर नए चेहरे पर दांव लगाएगी या एक बार फिर से वसुंधरा राजे को आजमाएगी, चर्चा जोरों पर है,और सस्पेंस भी बरकरार है.

राजस्थान में आज विधायक दल की बैठक है. केंद्र ने राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है. तीनों नेता जयपुर पहुंच गए हैं. राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन टू वन मीटिंग की है. उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ से फोन पर बात की है.

राजस्थान में बीजेपी के नए विधायकों से सीएम चेहरे को लेकर राय लेंगे. इसके बाद बीजेपी आलाकमान की मुहर के बाद आज सीएम पद का ऐलान हो जाएगा. बैठक से पहले बीजेपी विधायक कालूराम मेघवाल ने दावा किया कि वसुंधरा राजे ही सीएम बनेंगी. निश्चित वही बनेगी, पूरा राजस्थान राजे के साथ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story