भारत

‘भारत भाग्य विधाता’ को टैक्स-फ्री करने की घोषणा

SHIDDHANT
13 Jun 2026 11:50 PM IST
‘भारत भाग्य विधाता’ को टैक्स-फ्री करने की घोषणा
x
CM सैनी बोले—ऐसी फिल्में समाज को सही दिशा देती हैं
Haryana हरियाणा: भारत भाग्य विधाता’ फिल्म देखने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म की जमकर सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री सैनी ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में समाज को प्रेरणा देती हैं और लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों को सभी को देखना चाहिए।
उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा सरकार इस फिल्म को राज्य में टैक्स-फ्री करने पर विचार कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें और इससे प्रेरणा ले सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।
सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे सिनेमा को प्रोत्साहन देना है, जो युवाओं में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्में समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक और प्रेरणादायक फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए आगे भी ऐसे कदम उठाती रहेगी।
Next Story