
भोपाल: मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन बेहद खास है. पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण भी भोपाल पहुंच चुके हैं. मध्य प्रदेश में शिव का ही राज होगा या सूबे को नया मुख्यमंत्री मिलेगा? कुछ घंटों में इसे लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन उससे पहले हलचल बढ़ गई है. बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रह्लाद पटेल के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री की रेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा के नाम नए मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं. तमाम सवालों और कयासों के बीच भोपाल में हलचल बढ़ गई है. विधायक दल की बैठक के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही सभी पर्यवेक्षक भोपाल के बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






