भारत

बीजेपी नेता का ऐलान, पूर्व सीएम की जुबान काटने वाले को 11 लाख दूंगा, दिया था ये विवादित बयान

jantaserishta.com
21 Dec 2021 9:25 AM IST
बीजेपी नेता का ऐलान, पूर्व सीएम की जुबान काटने वाले को 11 लाख दूंगा, दिया था ये विवादित बयान
x
जानें मामला।

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बेशक ब्राह्मणों को लेकर दिए बयान पर माफी मांग ली है। मगर यह मामला शांत होता नहीं लग रहा है। उनके खिलाफ बिहार के थानों में केस दर्ज किया गया है। अब इसी मामले को लेकर बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने विवादित बयान दिया है। मांझी पर हमला करते हुए झा ने कहा कि जो भी मांझी की जुबान काटेगा वे उसे 11 लाख का इमान देंगे।

झा ने मांझी पर सनातन धर्म के खिलाफ जानबूझकर बार-बार टिप्पणी करने का आरोप लगाया। झा ने कहा, 'अगर मांझी हिंदू सनातन धर्म को नहीं मानते हैं तो उन्हें धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। जो भी ब्राह्मण का बेटा समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मांझी की जुबान काटेगा, उसे 11 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।'
बता दें कि मांझी की हम बिहार की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एक घटक दल है, जिसमें भाजपा भी शामिल है। वहीं हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने झा को चुनौती देते हुए कहा कि किसी में भी मांझी पर हमला करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी नेतृत्व को अपने नेताओं को समझाना चाहिए, नहीं तो परिणाम खराब होंगे। जब मांझी पहले ही अपना खेद व्यक्त कर चुके हैं, तो इस मुद्दे को उठाना ठीक नहीं है।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story