गजब! मतदाताओं को लॉटरी टिकट, पहले पुरस्कार को लेकर 10 ग्राम सोने का ऐलान

नई दिल्ली: ओडिशा के कालाहांडी जिले में सरपंच पद (Panchayat election) के लिए एक उम्मीदवार ने अपने मतदाताओं को लॉटरी टिकट (Lottery ticket) जारी किया है. पहला पुरस्कार 10 ग्राम सोना और दूसरा एक रेफ्रिजरेटर है. लेकिन कुहुरा ग्राम पंचायत में सुष्मिता नाइक ने मतदाताओं से कहा है कि ड्रॉ तभी होगा जब वह 16 फरवरी को होने वाले चुनाव में जीत हासिल करेंगी.अगर वह जीत जाती है, तो सुष्मिता नाइक ने 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे कुहुरा गांव में ड्रॉ निकालने का वादा किया है. पुरस्कारों (Award) की सूची में पहले दो के अलावा वाशिंग मशीन, चांदी के सिक्के, अलमारी और मिक्सर-ग्राइंडर हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर कोई कुछ न कुछ जीते, उसने उन लोगों को 1,000 सूती साड़ियां बांटने का भी वादा किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





