भारत

हुआ ऐलान, दिल्ली सरकार में राजकुमार आनंद होंगे राजेंद्र पाल गौतम की जगह मंत्री

jantaserishta.com
19 Oct 2022 4:50 PM IST
हुआ ऐलान, दिल्ली सरकार में राजकुमार आनंद होंगे राजेंद्र पाल गौतम की जगह मंत्री
x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह अब राजकुमार आनंद केजरीवाल सरकार का हिस्सा बनेंगे. पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद जल्द ही मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को राजकुमार आनंद के नाम की चिट्ठी भेज दी है. बता दें कि देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद राजेंद्र पाल गौतम विवादों में घिर गए थे. बाद में उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था.
एक दिन पहले मंगलवार को ही राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा भी स्वीकार किया गया था. उन्होंने दो दिन पहले रविवार को विवाद बढ़ने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. ये इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार किया है. बता दें कि इससे पहले अपना इस्तीफा ट्वीट करते हुए गौतम ने लिखा था , 'आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है. ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है.
दरअसल बौद्ध महासभा में हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ लेने पर विवाद हुआ था. अब राजेंद्र पाल गौतम ने कहा था कि वे गद्दार साबित नहीं होना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया. इतना ही नहीं वे समर्थकों से बात करते हुए अंबेडकर का नाम लेकर फूट फूटकर रोने लगे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story