भारत

अनमोल रतन सिद्धू पंजाब के नए महाधिवक्ता बने

jantaserishta.com
19 March 2022 5:11 PM IST
अनमोल रतन सिद्धू पंजाब के नए महाधिवक्ता बने
x

Advocate General of Punjab: पंजाब के नए महाधिवक्ता के नाम पर मुहर लग चुकी है. जानकारी के मुताबिक अनमोल रतन सिद्धू (Anmol Rattan Sidhu) अब पंजाब के नए महाधिवक्ता होंगे. पंजाब में सीएम पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान एक्शन के मूड नजर आ रहे हैं. सीएम पद की कुर्सी संभालने के बाद भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया है.

भगवंत मान ने होली की शाम खुद ट्वीट कर अपने मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया था. पहली बार मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र को साधने की कोशिश की है. कैबिनेट गठन में माझा और मालवा क्षेत्र का दबदबा भी साफ झलक रहा है.
वहीं पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है. पंजाब के सरकारी विभाग में रिक्त 25000 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी. इसमें पुलिस महकमे के लिए 10 हजार पद शामिल हैं, जबकि 15 हजार अलग-अलग विभाग के लिए होंगे. एक महीने के अंदर खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
बता दें कि पंजाब चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. भगवंत मान ने चुनाव से पहले कहा था कि हरा पेन सबसे पहले युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए चलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story