भारत

अंकिता के पिता का बड़ा बयान, परिवार को बदनाम करने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
11 Dec 2022 2:24 PM IST
अंकिता के पिता का बड़ा बयान, परिवार को बदनाम करने का लगाया आरोप
x
देहरादून/श्रीनगर (आईएएनएस)| उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के परिजनों ने कुछ लोगों पर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोची समझी रणनीति के साथ प्रदेश से लेकर अन्य जगहों में ये अफवाह फैला रहे हैं कि हत्या के आरोपी से परिजनों ने करोड़ रुपये सहित देहरादून में फ्लैट ले लिया है। जिसका अंकिता के पिता ने जोरदार खंडन किया है। उन्होंने कहा इस काम को कर कुछ कथाकथित लोग जन आंदोलन को अफवाहों के जरिये भ्रमित कर रहे हैं। दरअसल श्रीनगर में पिछले 12 दिनों से आल इंडिया सास्कृतिक संगठन के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक लोगों द्वारा अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच के लिए आंदोलन किया जा रहा है जिसको अपना सर्मथन देने के लिए वीरेंद्र भंडारी उनकी धर्म पत्नी भी श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने भी आंदोलन को सर्मथन देते हुए खुद भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक वे सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी की जांच से सन्तुष्ट नहीं हैं।
वे चाहते हैं कि हत्याकांड मामले की जांच हाइकोर्ट की निगरानी में सीबीआई से हो। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि वे कई बार अपनी पीड़ा सरकार से कह चुके है कि इस पूरे प्रकरण में किसी वीआईपी गेस्ट की बात सामने आ रही है। लेकिन एसआईटी उस वीआईपी का नाम बताने के बजाय मामले को डाइवर्ट कर हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ भी कार्यवाही करनी चाहिए। उन्हीं के कहने पर रिजॉर्ट में बुलडोजर चला कर सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story