भारत

अंकिता मर्डर केस, पूर्व सीएम के दावे से हड़कंप मचा, कही ये बात

jantaserishta.com
31 Aug 2022 11:49 AM IST
अंकिता मर्डर केस, पूर्व सीएम के दावे से हड़कंप मचा, कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रांची: एकतरफा प्यार में अंकिता को जिंदा जला डालने वाले शाहरुख और नईम के तार क्या आतंकवादी संगठनों से भी जुड़े हुए थे? झारखंड के दो पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुबार दास के दावों से ये सवाल उठ रहे हैं। मरांडी का दावा है कि शाहरुख और नईम आतंकवादी संगठन 'अंसारुल्लाह बांग्ला' से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि यह आतंकी संगठन गैर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाता है और उनका धर्मांतरण कराता है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघबुर दास ने कहा है कि इस घटना के पीछे पीएफआई का हाथ है।

बाबूलाल मरांडी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए शाहरुख और उसके दोस्त का आतंकवाद से कनेक्शन होने का दावा किया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ''अंकिता के हत्यारों शाहरुख और उसके दोस्त मोहम्मद नईम आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला से प्रेरित थे, जो बांग्लादेश में ब्लॉगर्स की हत्या के लिए भी जिम्मेदार है।''
वह आगे लिखते हैं कि बांग्लादेशी संगठन पर 2013 में गृहमंत्रालय ने बैन लगाने का विचार किया था, लेकिन आधिकारिक रूप से इसे 25 मई 2015 को बैन किया गया था। अंसारुल्लाह बांग्ला टीम अलकायता का एक अंग है। यह गैर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाता है और उन्हें इस्लाम कबूल कराता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story