भारत

हाईकोर्ट पहुंचा अंकिता हत्याकांड का मामला, एसआईटी को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश

jantaserishta.com
20 Oct 2022 2:41 PM IST
हाईकोर्ट पहुंचा अंकिता हत्याकांड का मामला, एसआईटी को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश
x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखण्ड का बहुचर्चित अंकिता हत्याकाण्ड मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एसआईटी से केस डायरी के साथ स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी। पौड़ी गढ़वाल के आशुतोष नेगी ने याचिका दायर कर कहा कि अंकिता हत्याकांड के बाद यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट के निर्देश पर वनंतरा रिसोर्ट में बुलडोजर चलवाकर केस से संबंधित अहम सबूत नष्ट कर दिए गए। अंकिता के कमरे से चादर तक गायब कर दी गई। याचिका में पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए एसआईटी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर में वनतारा रिजॉर्ट में 19 साल की अंकिता भंडारी रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वह 18-19 सितंबर से अचानक गायब हो गई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। इस मामले में बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे और होटल के मालिक पुलकित आर्य का नाम सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया था। इस मामले के बाद बीजेपी ने विनोद आर्य को पहले ही निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिस ने पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story