भारत

उत्तराखंड सीएम के आश्वासन के बाद श्रीनगर के एनआईटी घाट पर हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
25 Sept 2022 6:52 PM IST
उत्तराखंड सीएम के आश्वासन के बाद श्रीनगर के एनआईटी घाट पर हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| अंकिता भंडारी के पार्थिव शरीर को पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित शवगृह से एनआईटी घाट ले जाया गया, जहां अंकिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, इससे पहले अंकिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर नाराज लोगों ने बदरीनाथ ऋषिकेश हाईवे को जाम कर दिया था। बताया जा रहा है कि अंकिता का परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं था और परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। सीएम धामी और जिला प्रशासन के समझाने पर परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ, जिसके बाद श्रीनगर के आईटीआई घाट पर अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान भारी भीड़ घाट पर अंकिता को अंतिम विदाई देने के लिए जुटी रही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में जो भी लिप्त होगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मामले में एसआईटी जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ ऐसी घटना हुई है। ऐसे में लोगों का आक्रोशित होना भी स्वाभाविक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story