भारत
अंकिता भंडारी हत्याकांड: बीजेपी ने आरोपी के पिता और भाई को पार्टी से निकाला, बड़ी कार्रवाई की
jantaserishta.com
24 Sept 2022 1:38 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देहरादून: उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को भाजपा ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है. साथ ही अंकित आर्य को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अंकिता की हत्या का संज्ञान लेते हुए डॉ. विनोद आर्य और उनके बेटे अंकित आर्य निवासी हरिद्वार को भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है.
उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वविटर पर बताया, ''अंकिता हत्याकांड मामले में हमने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. साथ ही अंकित आर्य एवं उनके पिता विनोद आर्य को भाजपा से भी निष्कासित कर दिया गया है.''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





