भारत

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सड़कों पर उतरे हजारों लोग, एसआईटी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
25 Sept 2022 2:31 PM IST
अंकिता भंडारी हत्याकांड: सड़कों पर उतरे हजारों लोग, एसआईटी ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अंकिता हत्याकांड में बनाई गई एसआईटी फॉरेंसिक टीम के साथ पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पहुंची है. इस रिजॉर्ट पर बुलडोजर चल चुका है, अब एसआईटी यहां सबूत तलाशने पहुंची है. ये टीम अभी रिजॉर्ट के कमरे में जांच-पड़ताल करके सबूत जुटा रही है. यहां लोकल लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की थी.

अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने रिजॉर्ट को गिराए जाने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने सरकार से पूछा था कि रिजॉर्ट को क्यों गिराया, जबकि वहां तो सारे सबूत थे. साथ ही मांग की है कि अंकिता मर्डर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो सके. अंकिता के परिजनों ने अबतक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें प्रशासन की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है. जब तक अंकिता की पूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक बेटी की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
मृतका के मौसा एमएस राणा ने कहा कि जब तक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो जाती, हम तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. हालांकि, हम अंतिम संस्कार करने से मना नहीं कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story