भारत

Ank Rashifal: अंक ज्योतिष, 3 जून 2024

Nilmani Pal
3 Jun 2024 12:49 AM GMT
Ank Rashifal: अंक ज्योतिष, 3 जून 2024
x

Ank Rashifal मूलांक 1 वालों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। फाइनेंशियल सिचुएशन आपकी पहले से बेहतर होगी। हेल्थ के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। लव के मामले में दिन आपका रोमांटिक रहने वाला है।

आज का मूलांक 2 वालों का दिन काफी शानदार रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वाले लोगों के बीच तकरार हो सकती है। पैसों का आगमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। आज आपको अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको ज्यादा जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

आज मूलांक 3 वालों का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। धन लाभ होने की पूरी संभावना है। सिंगल लोगों को आज उनके क्रश का रिप्लाई मिल सकता है। करियर तौर पर पॉलिटिक्स आपके खिलाफ हो सकती है। कपल्स को एक दूसरे के बीच रोमांस बढ़ाने के लिए डेट पर जाना चाहिए।

मूलांक 4 वालों का आज का दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। काम का प्रेशर ज्यादा होने से आपकी मेंटल हेल्थ की बैंड बज सकती है। बहुत ज्यादा तनाव न लें। खुद के लिए पर्सनल टाइम निकालें। अपनी सेहत पर ध्यान दें। फैमिली के साथ समय बिताएं।

आज का मूलांक 5 वालों का दिन बिजी-बिजी रहने वाला है। आपका पूरा दिन टास्क को कंप्लीट करने में ही खत्म हो जाएगा। काम के सिलसिले में भाग दौड़ बढ़ सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि पर्सनल लाइफ और काम के बीच बैलेंस मेंटेन करें। ज्यादा खर्च करने से बचें।

मूलांक 6 वाले लोगों का आज का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। पैसों के मामले में भाग्य आपके साथ है। लव लाइफ में तू तू मैं मैं की स्थिति बन रही है। पार्टनर हो या बॉस आज किसी से भी बहस करने से बचें। आज आपका स्वास्थ्य तकलीफ दे सकता है।

आज मूलांक 7 वालों का दिन थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। किसी भी नई पार्टनरशिप की शुरुआत करना आज ठीक नहीं है। इन्वेस्टमेंट से भी आपको बचना चाहिए। सोच समझकर डिसीजन लें। पॉजिटिव सोच बनाए रखें।

मूलांक 8 वालों का आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। फैमिली के साथ ट्रिप पर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के प्रेशर के बीच खुद के लिए टाइम निकालना भी बेहद जरूरी है। भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करें।

आज का मूलांक 9 वालों का दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। आज आपको हेल्दी डाइट पर फोकस करना चाहिए। सैलरी बढ़ने के योग हैं। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। लव के मामले में प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें।

Next Story