भारत

Ank : अंक ज्योतिष, 18 नवंबर 2025

Nilmani Pal
18 Nov 2025 6:26 AM IST
Ank : अंक ज्योतिष, 18 नवंबर 2025
x

अंक 1

आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि वाला रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह आप तालमेल बिठाने में सफल होंगे। इस समय व्यापार की अगर शुरुआत करेंगे, तो उसके विस्तार पर काम करेंगे। करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

अंक 2

मूलांक 2 वालों के प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके सौंदर्य में निखार आ सकता है। इस दौरान कला से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन रहेगा। आप निवेश के लिए घर वालों की सलाह लेंगे। व्यापार के लिए अनोखी पहल कर सकते है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- लेमन

अंक 3

आज दिन चुनौतियों भरा रहेगा लेकिन जीवन के इस कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल देगा। कामकाज में थोड़ा ध्यान दें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। लोग आपकी बातों का अर्थ गलत निकाल सकते हैं परंतु आप स्थिति के प्रति धैर्यवान बने रहें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 4

आज दिन करियर के लिहाज से शुभ रहने वाला है। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। आपको विदेश यात्रा का प्रस्ताव प्राप्त होगा। मन में कुछ चीजों को लेकर उलझनें रहेंगी परंतु साथी के साथ समय बिताकर आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 5

मूलांक 5 वालों के लिए दिन प्रॉपर्टी और धन संबंधी मामलों में मनचाही सफलता वाला रहेगा। निवेश में भी उच्च परिणाम की संभावना बनी हुई है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समझ जरूरी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक - 8

अंक 6

घर और बाहर दोनों जगह काम अधिक होने पर मन चिड़चिड़ा रहेगा। निवेश में धैर्य से काम लेने पर सफलता निश्चित है। व्यापार में नए मौके न मिलने पर आपको प्रयास जारी रखना है। हालांकि, इस दौरान यात्रा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 7

मूलांक 7 वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको हर क्षेत्र में शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। दिन आपकी कला के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आया है।। लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए आत्मनिरीक्षण और गहराई से सोचने वाला साबित होगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- आसमानी

अंक 8

मूलांक 8 के लोग नए लोगों से मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे। आपको सबका साथ मिलने से प्रसन्न तो होगी ही साथ ही प्रभाव में भी वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- ग्रे

अक 9

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा कोई नुकसान हो सकता है। मन परेशान होने पर जीवनसाथी या किसी करीबी से बात करके राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी खास बात से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - गुलाबी

Next Story
null