भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 7 सितंबर 2024

Nilmani Pal
7 Sep 2024 12:54 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 7 सितंबर 2024
x

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में अपने नैतिक मूल्यों से समझौता न करें। करियर की बाधाओं का दूर करने के लिए बड़ों की सलाह लें। इससे आपको कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लाइफ में पॉजिटिविटी आएगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई चांस मिलेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।

मूलांक 2 : आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। आज रिस्की टास्क की जिम्मेदारी न लें। करियर और बिजनेस से जुड़े डिसीजन सोच-समझकर लें। अपने काम पर फोकस करें और नए कार्यों की शुरुआत करने में संकोच न करें।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों को हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आपको कहीं से अच्छी खबर मिलेगी। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। ऑफिस की परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन संभव है। आपके छोटे-छोटे प्रयास सफलता दिलाने में मदद करेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

मूलांक 4 : आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। बॉस कार्यों की तारीफ करेंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। करियर में तरक्की के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों के जीवन में आज उत्साह का माहौल होगा। करियर में अपार सफलता मिलेगी। सहकर्मियों की मदद से चैलेंजिंग टास्क पूरे होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।

मूलांक 6 : आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। कार्यों के शानदार रिजल्ट मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपके सभी अधूरे कार्य सफल होंगे। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रोफेशनल रिलेशनशिप पर ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश करें।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। घर-परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। रिश्तों में सुधार आएगा। कुछ सिंगल जातकों को प्यार-भरा प्रपोजल मिल सकता है।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वाले तरक्की के नए मौकों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। करियर में सफलता के लिए नए प्लान बनाएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। करियर-बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों की तलाश करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। नेगेटिविटी से दूर रहें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर दिन खूब मेहनत करें।

मूलांक 9 : आज का दिन मूलांक 9 वालों को करियर में नई उपलब्धियां दिला सकता है। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किए गए प्रयास पहले से बेहतर होंगे। प्रियजन के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।

Next Story