भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 21 सितंबर 2025

Nilmani Pal
21 Sept 2025 6:30 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 21 सितंबर 2025
x

मूलांक 1- आज आपका दिन रोमांटिक और खुशनुमा रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज उनकी तरफ अपने भाव व्यक्त करने का सही समय है। डेट पर जाने का मौका मिलेगा या घर पर पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताकर रिश्तों को मजबूत कर सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। प्यार में छोटी-छोटी बातें भी खुशी दे सकती हैं। अपने शब्दों और भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

मूलांक 2- आज का दिन कामकाज में व्यस्त रहेगा। ऑफिस या बिजनेस से जुड़े कई कामों में आपको अपना पूरा ध्यान लगाना पड़ेगा। कुछ लोगों को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है या ऑफिशियल मीटिंग्स के सिलसिले में समय देना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और बड़े निवेश को टालें। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है, इसलिए मेडिटेशन या थोड़ी देर योग करना फायदेमंद रहेगा। जंक फूड और अनहेल्दी चीजों से दूरी बनाएं, सेहत पर ध्यान दें।

मूलांक 3- आज का दिन बदलावों से भरा रहेगा। अचानक नई जिम्मेदारियां या काम आ सकते हैं, इसलिए हर स्थिति में लचीलापन दिखाएँ। पॉलिटिक्स या ऑफिस में होने वाले झगड़ों से दूर रहें। बिजनेस या पैसों के मामले में मदद मिलने की संभावना है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या निवेश में सफलता मिल सकती है। घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाए रखें। तनाव को बढ़ने न दें, हल्के-फुल्के ब्रेक और छोटे टूर का समय निकालना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 4- आज बाहर खाने-पीने में सावधानी रखें। परिवार के मामले, करियर या धन के मामलों में बदलाव आ सकते हैं, इसलिए हर चीज को सकारात्मक दृष्टिकोण से लें। अगर कोई फैसला करना हो, तो जल्दीबाजी न करें। लव लाइफ में समझदारी रखें, रिश्तों में छोटी-छोटी नाराजगियां हो सकती हैं, लेकिन धैर्य से सब ठीक हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए सीखने और सोचने का मौका भी देगा।

मूलांक 5- आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। सिंगल जातकों को प्यार में खुशखबरी मिल सकती है, कोई नया संबंध बन सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ अच्छे और रोमांटिक पल बिताएँ। करियर के मामले में ऑफिस या बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी। पॉलिटिक्स या अफवाहों में उलझने से बचें। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। सेहत पर ध्यान दें, हल्की एक्सरसाइज और संतुलित भोजन फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 6- आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में धन की थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए निवेश और खर्चों पर ध्यान दें। ऑफिस में क्लाइंट या सहयोगियों से छोटी नाराजगी हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और प्रतिक्रिया में तुरंत जवाब न दें। लव लाइफ में छोटे-छोटे झगड़े हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है।

मूलांक 7- आज स्ट्रेस से राहत पाने के लिए योग या मेडिटेशन करना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में कुछ नए टास्क या जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में प्रमोशन का कारण बन सकते हैं। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें, वापस लेने में परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में समझदारी से काम लें, पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लंबा काम करने से थकान हो सकती है।

मूलांक 8- आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। पैसों के मामलों में सावधानी रखें। छोटे निवेश या खर्च सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान न हों। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। ऑफिस में काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताना और अपने भाव साझा करना दिन को और बेहतर बना सकता है।

मूलांक 9- आज का दिन क्रिएटिव एनर्जी से भरा रहेगा। आपके पास नई सोच और आइडियाज आएंगे। पैसों में भाग्य साथ देगा और कुछ लोग निवेश या बोनस से लाभ उठा सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना होगा। फिटनेस पर फोकस करें, हल्की एक्सरसाइज और संतुलित भोजन जरूरी है। लव लाइफ में रोमांस और नई खुशियां मिल सकती हैं। मानसिक रूप से सक्रिय रहें, लेकिन जरूरत से ज्यादा तनाव न लें।

Next Story