भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 3 अक्टूबर 2024

Nilmani Pal
3 Oct 2024 12:42 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 3 अक्टूबर 2024
x

मूलांक 1 वाले जातकों आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। पैसों के मामले में आपको सेविंग्स पर ध्यान देना चाहिए। आज का आपका शुभ अंक 9 व शुभ रंग पीला रहेगा।

आज का मूलांक दो वाले जातकों का दिन नॉर्मल रहने वाला है। बिजी शेड्यूल के चलते आप थोड़ा प्रेशर महसूस कर सकते हैं। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। बाहर के खाने से परहेज करें। आज का आपका शुभ रंग लाल व अंक तीन रहेगा।

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन बदलावों भरा साबित हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है की जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों को पॉजिटिव सोच के साथ अपनाएं। आज का आपका शुभ रंग नीला व शुभ अंक 11 रहने वाला है।

आज का मूलांक 4 वाले जातकों का दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। आज आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे। काम पर आपका पूरा फोकस रहेगा। डेडलाइन पर सभी जरूरी टास्क पूरे करने में सक्षम रहेंगे। आज का आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग सफेद रहने वाला है।

आज का मूलांक 5 वाले जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। अपने खर्चों पर पकड़ बनाकर रखें। लाइफ में बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। आपका शुभ रंग लाल व शुभ अंक दो रहेगा।

मूलांक 6 वाले जातकों का दिन शुभ साबित हो सकता है। पुराने निवेश से कुछ लोगों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर के मामले में आज आपको अपने दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आपका शुभ अंक 3 रहेगा।

मूलांक 7 वाले जातकों के लिए आज का दिन क्रिएटिव रहने वाला है। आज अपनी स्किल्स का अच्छे से इस्तेमाल करें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। कोई नई डील मिल सकती है। आज का आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।

आज के दिन मूलांक 8 वाले जातकों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। बहुत ज्यादा तनाव लेने से शारीरिक व मानसिक सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। परिवार के साथ कुछ वक्त बिताएं। आपका शुभ अंक 11 रहेगा।

आज के दिन मूलांक 9 वाले जातक कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। करियर के मामले में कुछ लोगों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। पैसों से जुड़े सौदे आज बेहद सावधानी के साथ करें। छोटी मोटी सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर के खाने से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Next Story