भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 9 जून 2024

Nilmani Pal
9 Jun 2024 12:41 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 9 जून 2024
x

मूलांक 1 वालों आज का आपका दिन बेहद दिलचस्प रहने वाला है। कुछ स्टूडेंट्स का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है लेकिन शाम होते-होते सिचुएशन पटरी पर आ जाएगी। आज आपके लिए शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 5।

मूलांक 2 वाले जातकों आज पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर दिन के लिए तैयार हो जाएं। मुश्किल से मुश्किल हालात को भी आप आसानी से पार कर लेंगे। सितारे आपके साथ हैं। धन-लाभ के भी योग हैं। आज का आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 11।

मूलांक 3 वालों आज का आपका दिन काफी बिजी साबित हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पैसों की सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। आज का आपका शुभ रंग रहेगा ऑरेंज और शुभ अंक रहेगा 12।

आज मूलांक 4 वालों का दिन बेहद खास रहने वाला है। प्यार के मामले में गुड न्यूज पाने के लिए तैयार हो जाएं। क्या पता आपका क्रश आज आपको रिप्लाई कर दे! पैसों के मामले में ट्रांजैक्शन करते समय सावधान रहें। आज का आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 22।

मूलांक 5 वालों आज का आपका दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। करियर के मामले में कई अवसर आपको मिल सकते हैं। अपनी स्किल्स या क्रिएटिविटी दिखाने का एक भी मौका हाथ से जाने न दें। धन-हानि के योग हैं। खर्च को कंट्रोल करें। आपका शुभ रंग रहेगा हल्का बैंगनी और शुभ अंक 14 रहेगा।

मूलांक 6 वालों आज का दिन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। सेहत गड़बड़ हो सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें। घर का बना हुआ हेल्दी खाना खाएं। फाइनेंशियल तौर पर आप स्टेबल हैं। आज का आपका शुभ रंग रहेगा लेमन और शुभ अंक 24 रहेगा।

मूलांक 7 वालों एक रोमांटिक दिन के लिए तैयार हो जाइए। आज अपने जीवनसाथी या पार्टनर के काम में उनका हाथ बटाएं या उनके साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करें। व्यापारियों को कोई नई डील मिल सकती है। आज का आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक 16 रहेगा।

मूलांक 8 वालों आज आपको सेल्फ लव पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। खुद के लिए वक्त निकालना बहुत जरूरी है। इसलिए सोलो शॉपिंग पर विचार करें। किसी पुराने फ्रेंड से मिलना आपको खुशी देगा। आज का आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक तीन रहेगा।

मूलांक 9 वालों आज आप अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे। सेहत आपकी दुरुस्त रहेगी लेकिन खानपान के मामले में लापरवाही न बरतें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज का आपका शुभ रंग सफेद रहेगा और शुभ अंक 1 रहेगा।

Next Story