भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 5 जून 2024

Nilmani Pal
5 Jun 2024 12:53 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 5 जून 2024
x

Ank Jyotish मूलांक 1 वालों आज का आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। वर्कप्लेस पर आपको अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। पैसों की सिचुएशन स्टेबल रहेगी वहीं बेफिजूल खर्च करने की सलाह नहीं दी जाती है सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। यात्रा के योग भी बन रहा है।

आज मूलांक दो वाले जातकों को अपने गुस्से को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। ग्रहों का संरेखण लव लाइफ में किसी नए की एंट्री का संकेत दे रहा है। कोई भी फैसला आपको जल्दबाजी में आकर नहीं लेना चाहिए। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें और बाहर का ज्यादा खाना ना खाएं।

मूलांक 3 वालों आज एक बिजी दिन के लिए तैयार हो जाएं। जिम्मेदारियों की वजह से प्रेशर बढ़ सकता है। खुद के लिए समय निकालने में आपको परेशानी हो सकती है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। धन आगमन के योग हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बेफिजूल खर्च का स्ट्रेस न लें।

आज का मूलांक 4 वालों का दिन उथल पुथल से भरपूर रहने वाला है। आज आपको अपोजिशन परेशान कर सकता है। जीत हासिल करने के लिए स्ट्रेटजी पलटने पर विचार करें। खर्च बढ़ सकते हैं। आपको पॉजिटिव सोच बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 5 वालों का आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको अपनी क्रिएटिव स्किल को और निखारने की जरूरत है। आज पैसे कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। आज कई नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

मूलांक 6 वालों का आज का दिन थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। काम के चक्कर में प्रेशर काफी बढ़ सकता है। पर्सनल लाइफ और काम के बीच बैलेंस मेंटेन करके रखें। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को इग्नोर न करें। वाद विवाद में न पड़ें।

आज मूलांक 7 वालों का दिन शुभ साबित हो सकता है। पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों के बीच तकरार बनी रहेगी। नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

आज का मूलांक 8 वालों का दिन कॉफी प्रोडक्टिव साबित हो सकता है। आज आपको अपने टास्क को कंप्लीट करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। घर परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ाने के लिए अपने पार्टनर को डेट पर ले कर जाएं।

मूलांक 9 वालों का आज का दिन खुशनुमा साबित हो सकता है। भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। लेकिन धन हानि के भी योग हैं। फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। व्यापारियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। कोई नई पार्टनरशिप दरवाजे पर दस्तक दे सकती है। अपनी डाइट को हेल्दी रखें।

Next Story