भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 20 जून 2025

Nilmani Pal
20 Jun 2025 6:09 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 20 जून 2025
x

मूलांक 1- किसी सौदे से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार के किसी मेंबर की मदद करने से आपको राहत मिलेगी। कुछ लोगों के लिए देश से बाहर ट्रैवल करने की संभावना है। बाहर का अनहेल्दी खाना आपके सिस्टम को खराब कर सकता है। परहेज करें।

मूलांक 2- किसी जरूरतमंद की मदद करना अच्छा रहेगा। निवेश का एक अच्छा अवसर आपके सामने आ सकता है और आपको रिसर्च के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। जंक फूड्स से दूर रहना सबसे अच्छा है। पहले खरीदी गई संपत्ति बेहतरीन रिटर्न दे सकती है।

मूलांक 3- अच्छी प्रोफेशनल सलह आपको वह हासिल करने में मदद करेगी, जो आपने मन ही मन सोचा है। कोई शुभ समाचार परिवार में उत्साह का कारण बनेगा। ट्रैवल करते दौरान बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होना संभव है।

मूलांक 4- आज तनाव से बचें। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। कोई आपकी सलाह चाहता है तो उसके लिए कुछ टाइम निकालें। आपकी बुद्धिमानी और स्ट्रैटिजी आपको प्रोफेशनली अपने कॉम्प्टीशन से एक कदम आगे रखेगी।

मूलांक 5- आप में से कुछ लोग अपने सपनों को हासिल करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है। कुछ लोगों को वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद हो सकती है। आपको अच्छी कीमत पर नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 6- सही पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए शादी की शहनाई बज सकती है। घर वाले आपसे किसी सामाजिक समारोह में जाने की जिद कर सकते हैं। प्रोफेशनल रूप से, आपको ऑफिस में अपने टीम मेंबर्स के साथ स्ट्रगल करना पड़ सकता है, लेकिन आप उनसे मुकाबला करने में सफल रहेंगे।

मूलांक 7- आज धन के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। काम के मामले में आपने जो पहल की है, उससे कुछ अच्छा होने की संभावना है। जरूरतमंदो की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी।आपके आस-पास के लोग आपके काम की काफी तारीफ करेंगे।

मूलांक 8- संपत्ति का कोई लाभदायक सौदा आज पक्का हो सकता है। किसी पारिवारिक उत्साह का संकेत है। आपको अपने उन दोस्तों से मिल सकते हैं, जो शहर में नहीं हैं। जैसे-जैसे आप अपने प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट करेंगे, चीजें पॉजिटिव नोट पर आगे बढ़ सकती हैं।

मूलांक 9- कोई लाभदायक डील पक्की होने की संभावना है। काम के मामले में आप अपनी बात सिनीयर्स के सामने रखने के लिए कॉन्फिडेंट फील करेंगे। आज एक खास दिन रहने वाला है। फिटनेस के प्रति आपको ध्यान देने की जरूरत है।

Next Story