भारत

Ank jyotish: अंक ज्योतिष, 8 जुलाई 2024

Nilmani Pal
8 July 2024 12:48 AM GMT
Ank jyotish: अंक ज्योतिष, 8 जुलाई 2024
x

मूलांक 1 वालों आज का आपका दिन काफी बेहतरीन गुजरने वाला है। काम के क्षेत्र में आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। पॉजिटिव सोच के साथ आप हर सिचुएशन को अच्छी तरह हैंडल कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

मूलांक दो वालों का आज का दिन थोड़ा बिजी-बिजी फील हो सकता है। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज काम की जिम्मेदारियां आपको ज्यादा फील हो सकती हैं। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होने वाली है। लव के मामले में बहस करने से बचें।

मूलांक 3 वालों का आज का दिन थोड़ा हलचल भरा रहने वाला है। आज क्लाइंट के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। काम का प्रेशर आपकी हेल्थ पर भी पड़ सकता है। चीजों को लेकर बहुत ज्यादा स्ट्रेस न लें। मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और अपनी लाइफस्टाइल को भी हेल्दी रखें।

आज का मूलांक 4 वालों का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आपको मां की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। बाहर का खाना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आज आपको कई सोर्स से धन का आगमन होता हुआ दिखाई देगा।

आज मूलांक 5 वालों का दिन बदलावों भरा रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को कोई अच्छी पार्टनरशिप या फिर डील हासिल हो सकती है। बॉडी को फिट रखने के नए तरीके ढूंढे। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। बदलावों को पॉजिटिव नजरिए के साथ अपनाएं।

मूलांक 6 वाले जातक आज पैसों के मामले में भाग्यशाली रहने वाले हैं। कुछ लोगों को पुराने इन्वेस्टमेंट से प्रॉफिट मिलेगा तो कुछ की सैलरी भी बढ़ सकती है। करियर में कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं। जो आपके प्रमोशन में भी मदद करेंगे। आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ वक्त बिताएं।

मूलांक 7 वालों का आज का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। आज कपल्स एक दूसरे के साथ रोमांटिक मूमेंट्स बिताएंगे। कुछ लोगों की फाइनेंशियल सिचुएशन बिगड़ सकती है। आपको खर्चों को कंट्रोल रखने और सेविंग्स पर ध्यान देने की जरूरत है। सिंगल्स को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

आज का मूलांक 8 वालों का दिन शानदार रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वाले कुछ जातकों को अपने पेरेंट्स का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। आज ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके खिलाफ हो सकती है। आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें।

मूलांक 9 वालों का आज का दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। आज आपके लिए टास्क को समय पर पूरा करना काफी मुश्किल साबित होगा। कभी-कभी लड़ाई झगड़े को इग्नोर करना ही बेहतर होता है। अपने गोल्स पर नजर रखें। खर्च काफी बढ़ सकते हैं। पॉजिटिव सोच बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Next Story