भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 25 जुलाई 2024

Nilmani Pal
25 July 2024 12:39 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 25 जुलाई 2024
x

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों को कामकाज के मोर्चे पर व्यस्तता रह सकती है। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपको गलत साबित कर सकता है, लेकिन बेकार की बहस में पड़ने के बजाय इसे आराम से सुलझाएं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पहले किए गए निवेश से अब अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आज आप भूमि, भवन में निवेश कर सकते हैं।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता आपका भरपूर सहयोग करेंगे और आपकी इच्छा पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आज संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। कुछ लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने की संभावना है जिनसे आपको लाभ हो सकता है।

मूलांक 3- कुछ लोगों को संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आज कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी असाइनमेंट या प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए आपको कुछ और प्रयास करने पड़ सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। संपत्ति के मोर्चे पर अच्छी खबर की उम्मीद की जा सकती है। कुछ लोग आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। करियर के मोर्च पर आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति कुछ लोगों के लिए बड़ी राहत हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। संपत्ति के मामले में कोई फैसला आपकी पसंद के मुताबिक होगा।

मूलांक 6- आज आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी नये पर्यटन स्थल का आनंद ले सकते हैं। नई संपत्ति की बुकिंग के संकेत हैं। आज आप किसी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छा समय बीतने की उम्मीद है, क्योंकि काम का बोझ कम रहेगा।

मूलांक 7- आज आप आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति में रहेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो सकते हैं। आज आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लाभ के कमाने के कई अवसर शाम तक सामने आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 8- आज आप लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के संकेत हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मूलांक 9- पेशेवर मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। सही दिशा में किए गए प्रयासों से शैक्षणिक मोर्चे पर भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। आपके सामाजिक रूप से एक्टिव रहने की संभावना है। पैसा कमाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। परिवार के साथ किसी रोमांचक स्थान की यात्रा का संकेत है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप जो भी करेंगे उसमें लाभ होगा।

Next Story